उज्जैन। कलाम सर्वधर्म सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरिफाटक ब्रिज पर डोर से बचने के लिए पोस्टर लगाए गए।
संस्था के सद्दाम हुसैन एवं इरफान उल्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा इस वर्ष 45 पोस्टर लगाए गए जिसमें यह स्लोगन लिखा है सावधान ब्रिज पर डोर से बचें, अपनी स्वयं की सुरक्षा खुद ही करे। इस मौके पर विशेष रूप से महाकाल थाना प्रभारी गगन बदल ने इस कार्य की सराहना कर संस्था की हौसला अफजाई की।
इस मौके पर संस्था अध्यक्ष समीर खान ने कहा कि जनता को जागरूक करने के लिए यह पोस्टर लगाए गए है जिसे पढ़ कर आवागमन करने वाले व्यक्ति ब्रिज पर अपना वाहन सावधानी के साथ धीमीगती से चलाए जिससे अप्रिय घटना घटित न हो सके।
इस मौके पर संस्था के सरफराज हुसैन, समीर उल हक, इरफान खान, खोजेमा भाई चांदावाला, रेहान शफ़क, मुदस्सिर अली, डॉ शकील अंसारी, बंटी शाह, सय्यद नावेद अली, वसीम शेख उपस्थित थे।
Leave a Reply