राष्ट्रीय योगासन मंच से योग और योगासन खेल के प्रचार में योगदान पर योगाचार्य महेश पाल सम्मानित, नव वर्ष 2026 पर संगमनेर (महाराष्ट्र) में हुआ गौरवपूर्ण सम्मान समारोह

राष्ट्रीय योगासन मंच से योग और योगासन खेल के प्रचार में योगदान पर योगाचार्य महेश पाल सम्मानित, नव वर्ष 2026 पर संगमनेर (महाराष्ट्र) में हुआ गौरवपूर्ण सम्मान समारोह

महाराष्ट्र के संगमनेर नगर में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता एवं योग कार्यक्रम के अवसर पर योग, योगासन एवं योग अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले गुना (मध्यप्रदेश) के योगाचार्य महेश पाल को नव वर्ष 2026 के पावन अवसर पर राष्ट्रीय योगासन मंच से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में एशियाई योगासन के अध्यक्ष श्री संजय मालपानी सचिव श्री उमंग डॉन्ग एवं प्रतियोगिता निदेशक पुखरमबम विपरदेश (कंपटीशन डायरेक्टर) की गरिमामयी उपस्थिति में योगाचार्य महेश पाल को पगड़ी पहनाकर, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2025 के दौरान योग, योगासन एवं योग अनुसंधान के क्षेत्र में किए गए सतत, समर्पित एवं प्रेरणादायी कार्यों के लिए प्रदान किया गया योगाचार्य महेश पाल ने योग एवं योगासन खेल के प्रचार–प्रसार को जन-जन तक पहुँचाने, बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को योग के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें नियमित योग अभ्यास से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है, बल्कि योगासन को एक अनुशासित खेल एवं शोध आधारित विधा के रूप में भी नई पहचान मिली है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एशियाई योगासन के अध्यक्ष संजय मालपानी ने कहा कि योगाचार्य महेश पाल का कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को योग की ओर प्रेरित करेगा। इस अवसर पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं योग क्षेत्र में निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। यह सम्मान समारोह न केवल योगाचार्य महेश पाल के कार्यों की सराहना है, बल्कि योग, योगासन एवं योग अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी साधकों के लिए प्रेरणा का संदेश भी देता है।योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज खेल, विज्ञान और स्वास्थ्य के माध्यम से वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा मिल रही है। इस अवसर पर महाराष्ट्र योगासन से श्री राजेश पवार, सतीश मोहोगोंकर, कुलदीप कागडे मध्य प्रदेश योगासन से टेक्निकल डायरेक्ट मुख रूप से उपस्थित रहे,

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!