पानसेमल में जय भीम दलित शक्ति संगठन ने मनाया शौर्य दिवस, बाबा साहेब को किया नमन
*पानसेमल खेतिया से*******?
बड़वानी जिले के पानसेमल नगर में जय भीम दलित शक्ति संगठन द्वारा शौर्य दिवस का आयोजन बुधवार, 1 जनवरी 2026 को स्थानीय भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर पार्क में प्रातः 11 बजे किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
शौर्य दिवस का आयोजन ऐतिहासिक भीमा कोरेगांव की लड़ाई की स्मृति में किया गया, जिसमें दलित सैनिकों ने पेशवा सेना पर विजय प्राप्त की थी। यह दिवस दलित समाज के स्वाभिमान, शौर्य एवं गौरव का प्रतीक माना जाता है।
कार्यक्रम के दौरान पार्क में स्थापित भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर जय भीम दलित शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. सुनील बागले ने समाजजनों को संबोधित करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में पानसेमल ब्लॉक अध्यक्ष विजय बैसाने सहित पंडित गवले, मदन नगराले, राजेंद्र बैसाने, रमेश पावर, कालूरामदास सावले, सुभाष सेंदाने, श्यामराव अहीरे, मोहन घोड़से, विकास साड़वे, दिनेश बिरारे, पंकज गायकवाड़, राकेश सैंदाने, हीरालाल निकुम, चन्द्रकांत दौड़ीस, प्रकाश बेड़से, हितेश जाधव, राहुल नगराले, आकाश साड़वे, दीपक पावर, राजू पवार, हरीश ब्रह्माने, सुभाष पवार सहित संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता व समाजजन उपस्थित रहे।
Leave a Reply