फरियादी ही निकला आरोपी पुलिस की सघन जांच व मेहनत से खुला रहस्य
विगत दिनों आरोपी ने फरियादी बनकर अपने पिकअप वाहन की चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस थाना खेतिया में दर्ज कराई। खेतिया शहर से एक पिकअप का चोरी होने की घटना से नगर निरीक्षक सुरेंद्र कनेश ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देते हुए उनके मार्गदर्शन में एक टीम तैयार की व शहर में उसकी खोज प्रारंभ की।
खेतिया पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे ,साइबर सेल की मदद से उस पिकअप वाहन को पकड़ लिया गया जांच में खुलकर यह तथ्य समक्ष आया की जो फरियादी है वहीं इसका आरोपी है, पुलिस ने वाहन जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर निरीक्षक सुरेंद्र कनेश ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 25 दिसम्बर को आरोपी विनोद पिता आमलाल वास्कले उम्र 32 वर्ष निवासी मलगांव, ने फरियादी बनकर पिकअप वाहनMP46ZC3998 की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई रात्रि में 1.30 बजे लगभग वाहन चोरी होने की घटना बताई,प्रारम्भिक पूछताछ में शुरू से ही शंकास्पद लग रहा था इसके बाद पुलिस टीम बनाकर वाहन की सर्चिंग प्रारंभ की सीसीटीवी कैमरा की सहायता से वाहन के शहर से निकलने के समय अंतराल को पकड़ते हुए बड़वानी पुलिस साइबर सेल की मदद से वाहन मोरतलाई में पकड़ा गया,आरोपी वाहन को खेतिया से बड़वानी की ओर ले गया व वहां से मोरतलाई लाया आरोपी ने खेतिया के रहने वाले राजू चौहान को पिकअप गिरवी रखा था व पिकअप की एक चाबी अपने पास रखी थी। पुलिस ने वाहन जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है खेतिया पुलिस सभी से अपील करती है कि इस प्रकार के गिरवी करने में करने में सावधानी बरतें साथ ही ऐसे मामलों में सजकता बरतना बहुत आवश्यक है
*खेतिया पानसेमल से राजु गायकवाड़ की विशेष रिपोर्ट*✍️🎤
Leave a Reply