भावुक माहौल में श्रीमती साधना जोशी का सेवानिवृत्ति एवं जन्मदिवस समारोह संपन्न
*खेतिया पानसेमल से******?
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खेतिया में विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती साधना जोशी के 28 वर्षों की समर्पित शिक्षण सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर भावुक एवं सम्मानपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर उनका जन्मदिवस भी आत्मीय वातावरण में मनाया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर भावनाओं से भर उठा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र पाटिल सहित साथी शिक्षक संजय पटेल, संजय पाटिल, संतोष मराठे, यूनिस शेख, श्रीमती उषा वर्मा, श्रीमती सुरक्षा पवार, श्रीमती रेखा भंडारी, एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रिय शिक्षिका को उपहार भेंट कर, केक काटकर तथा पुष्प अर्पित कर सम्मान व्यक्त किया।
विद्यार्थियों की आँखों में भावुकता और चेहरे पर मुस्कान साफ़ झलक रही थी। सेवानिवृत्ति एवं जन्मदिवस का यह संयुक्त आयोजन सभी के लिए स्मरणीय बन गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने श्रीमती साधना जोशी के अनुशासन, स्नेह और संस्कारयुक्त शिक्षण कार्य को याद करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें एक अच्छा इंसान बनने की सीख दी।
समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने श्रीमती साधना जोशी के स्वस्थ, सम्मानपूर्ण एवं सुखमय भविष्य की कामना की। भावनाओं और सम्मान से भरे इस कार्यक्रम ने सभी को भावुक कर दिया।
Leave a Reply