गुरु गोरखनाथ धाम पटपड़ा में 01 जनवरी2026 को सजेगा 18वां ‘राम खिचड़ी’ भंडारा शिव अवतारी बाबा गुरु गोरखनाथ की पावन धरा पर जुटेगा साधु-संतों और श्रद्धालुओं का सैलाब योगी नाथ महासंघ की सामाजिक बैठक का भी होगा भव्य आयोजन

बुद्धनाथ चौहान छिंदवाड़ा

गुरु गोरखनाथ धाम पटपड़ा में 01 जनवरी2026 को सजेगा 18वां ‘राम खिचड़ी’ भंडारा शिव अवतारी बाबा गुरु गोरखनाथ की पावन धरा पर जुटेगा साधु-संतों और श्रद्धालुओं का सैलाब योगी नाथ महासंघ की सामाजिक बैठक का भी होगा भव्य आयोजन

छिंदवाड़ा-परासिया -:विधानसभा क्षेत्र की उमरेठ तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटपड़ा स्थित मनोकामना पूर्ण महादेव भगवान शिव अवतारी गुरु गोरखनाथ धाम में नववर्ष के प्रथम दिन, 01 जनवरी 2026 को 18वें वार्षिक ‘राम खिचड़ी’ भंडारे का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

आस्था और अटूट परंपरा: इस धार्मिक अनुष्ठान की नींव वर्ष 2009 में धाम के महंत पुजारी श्री बुद्धनाथ विक्की चौहान ने अपने निवास से रखी थी, जो अब एक विशाल स्वरूप ले चुका है। वर्तमान में धाम के सभी धार्मिक कार्य मंदिर परिसर में ही संपन्न होते हैं। यहाँ शिव शंकर भोलेनाथ और उनके अवतार बाबा गुरु गोरखनाथ जी की प्रतिमाएँ एक साथ विराजमान हैं, जो क्षेत्र की सुख-समृद्धि का केंद्र मानी जाती हैं।

अध्यात्म और शक्ति का केंद्र: गुरु गोरखनाथ धाम में नवनाथों का धुना और ज्वाला माई की अखंड ज्योत निरंतर प्रज्वलित रहती है। मान्यता है कि यहाँ आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। योगी नाथ महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महंत चौहान ने बताया कि यहाँ प्रतिदिन सुबह और शाम विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ वर्ष भर महाशिवरात्रि, सावन मास में हरि नाम सत्ता और शरद पूर्णिमा जैसे उत्सव श्रद्धापूर्वक मनाए जाते हैं।

सामाजिक समन्वय का संगम: भंडारे के साथ ही इस अवसर पर योगी नाथ महासंघ द्वारा एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक भी आयोजित की जाएगी। जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ चौहान और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विवेक चंदेल ने जानकारी दी कि नाथ संप्रदाय सनातन धर्म के संरक्षण और जगत कल्याण के लिए सदैव समर्पित है। इस बैठक में प्रदेश भर से पदाधिकारी, साधु-संत और सामाजिक बंधु सम्मिलित होकर धर्म चर्चा करेंगे।1 जनवरी 2026 समय: प्रातः 10:00 बजे से प्रभु इच्छा तक मनोकामना पूर्ण महादेव धाम, पटपड़ा (छिंदवाड़ा-पौआमा मार्ग) किया गया है। उक्त जानकारी महंत बुद्धनाथ विक्की चौहान ने दिया और बताया कि समस्त आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस पावन भंडारे में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करने और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!