श्री स्वर्णगिरी पर्वत परिक्रमा में हजारों श्रद्धालु हुए सम्मिलित
प्रतिमाह अनुसार इस माह भी शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी के पावन पर्व पर श्री कृष्ण सुदामा की मित्रता के साक्षी श्री स्वर्णगिरिराज जी परिक्रमा स्वर्णगिरी पर्वत मुखारविंद ग्राम चरणमया चिरमिया से प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होकर पूर्वमुखी वीर हनुमान मंदिर आक्याधांगा, श्री राम बालाजी धाम महू, श्री कृष्ण सुदामा धाम नारायणा होते हुए पुनः स्वर्णगिरी धाम चरणमया पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और संतों के लिए जलपान और अल्पाहार की व्यवस्था ग्रामीण जनों द्वारा की गई।
इस बार अनंत विभूषित श्री श्री 1008 श्री स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज पीठाधीश्वर रामानुज कोट, उज्जैन का सानिध्य परिक्रमा में सम्मिलित भक्तों को प्राप्त हुआ। आयोजन में दूर दराज से आये हजारों भक्तों के साथ संत श्री रामगिरि बाबा एवं विश्व गीता प्रतिष्ठानम् उज्जैन के सदस्य भी सम्मिलित हुए।प्रातः 9:00 बजे स्वर्णगिरी महाराज का अभिषेक एवं विशेष पूजन एवं आकर्षक श्रंगार कर 56 भोग लगाया गया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण और महाआरती हुई। जिसके लाभार्थी अशोक जी हेड़ा जगोटी रहेईस्वी नववर्ष 1 जनवरी को होगा दूध जलेबी का भव्य आयोजन।श्री कृष्ण सुदामा की मैत्री के प्रतिक स्वर्णगिरी पर्वत मुखारविंद ग्राम चरणमया चिरमिया तहसील महिदपुर जिला उज्जैन में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दूध और जलेबी का आयोजन प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक रखा गया है। प्रातः 9:00 बजे स्वर्णगिरिराज जी महाराज का अभिषेक आरम्भ होगा जो दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा।दोपहर 12:00 बजे महाआरती होगी तत्पश्चात दूध और जलेबी की प्रसादी का वितरण शुरू होगा। जो शाम 5:00 बजे तक चलेगा। इस दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा दोपहर 12:30 बजे हिंदू सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। इस आयोजन क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु सम्मिलित होंग
Leave a Reply