मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जन्मदिवस ( राष्ट्रीय शिक्षा दिवस ) के अवसर पर एक दिवसीय शिक्षा सम्मेलन में अल-हिरा पब्लिक स्कूल की प्रतिभाओं का सम्मान।
*अल-हिरा के साइंस मॉडल को दूसरा इनाम*
*स्पीच में मदीहा और पोस्टर मेकिंग में तंजीला टॉप टेन में*
*नीट में कामयाबी पर सानिया सय्यद का सम्मान*
मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर इनोवेटिव पब्लिक हा से स्कूल देवास द्वारा संभाग स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता एवं वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था जिसमें 30 विद्यालयों के लगभग 1500 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया।
वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता में अल-हिरा पब्लिक स्कूल, इंदौर की छात्राओं *महक-अलीशा* ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में *मदीहा आरिफ मंसूरी* और चित्रकला मप्रतियोगिता में *तंजीला मज़हर* ने टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया।
इसी विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा *कुमारी सनिया सैय्यद* को नीट 2025 में सफलता हासिल कर खंडवा मेडिकल कॉलेज में गवर्नमेंट सीट हासिल करने पर सम्मानित किया गया।
बोर्ड एक्जाम्स में
94% हासिल करने पर *सालेहा अमीन मंसूरी*,
90% अंक हासिल करने पर *अलीशा अहमद, मिस्बाह नासिर और नाज़िया खालिद* को विशेष विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमान प्रवीण कुमार एयर वाईस मार्शल (सेवा. नि ), मुख्य अतिथि श्री महेंद्र सिंह सिकरवार पुलिस महानिरीक्षक म. प्र. पुलिस (सेवा. नि ) थे|
कार्यक्रम की अध्यक्षता कु आयशा फातिमा (IPS) तेलंगाना कैडर ने की | विशेष अतिथि के रूप में प्रो हलीम खान (पूर्व अध्यक्ष :- म. प्र मदरसा बोर्ड ), श्री राजेश खत्री अध्यक्ष अशासकीय स्कूल संघ उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि *डॉ महेंद्र सिंह सिकरवार* ने कहा कि *”बच्चों सदैव बड़ा सपना देखो और उसको प्राप्त करने के लिए कदम आगे बढ़ाते रहो, उन्होंने मंच पर उपस्थित नवीन चयनित अधिकारियों से कहा कि आप कभी भी अपने पद का घमंड मत करना।”*
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही देवास की पहली महिला आई. पी. एस. वर्तमान में तेलंगाना कैडर में पदस्थ *कु. आयशा फातिमा* ने कहा कि- *”शिक्षा ही वो चाबी है जो आपके हर सपने को पूरा कर सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों की कामयाबी में हमेशा उनके माता पिता का प्रमुख योगदान होता है, अतः उनका सदैव सम्मान करे।”*
Leave a Reply