मैहर कोतवाली पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही,ठेले, गोमतीयों व होटल-ढाबों की चेकिंग
*मैहर* आगामी 31fst को देखते हुए कोतवाली मैहर पुलिस द्वारा क्षेत्र में *शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण* हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत *असामाजिक तत्वों के बैठने वाले स्थानों, ठेले, गोमतीयों व सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की गई* तथा वहां मौजूद संदिग्ध लोगों को तत्काल मौके से हटाया गया। पुलिस की इस चेकिंग अभियान में शराबियों में भगदड़ की स्थिति देखने को मिली
इसके साथ ही *होटल, ढाबों एवं ठेले संचालकों को कड़ी समझाइश* दी गई कि वे अपने प्रतिष्ठानों के आसपास *शराब सेवन, हुड़दंग या गैरकानूनी गतिविधियों को बिल्कुल भी न होने दें*, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
-असामाजिक तत्वों के जमावड़े वाले स्थलों पर छापामार कार्रवाई
-सार्वजनिक स्थानों से शराब सेवन करने वालों को भगाया गया
-होटल व ढाबा संचालकों को लिखित व मौखिक चेतावनी
-आम नागरिकों से सहयोग की अपील कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें
कोतवाली मैहर पुलिस द्वारा यह अभियान *नियमित रूप से जारी* रहेगा ताकि क्षेत्र में *सुरक्षा, अनुशासन एवं शांति व्यवस्था* बनी रहे।
Leave a Reply