समाज सेवी बीजेपी नेता मुस्तुफा पीठा वाला ने सभी का सम्मान किया
हसनजी बादशाह मौला के उर्स के अवसर पर खाराकुआँ क्षेत्र के साथ यहाँ के क्षेत्रीय मोहल्लो में पुलिस द्वारा बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था एवं रोड पर सुचारु यातायात व्यवस्था बनाये रखने पर जनसेवी मुस्तफा ए पीठावाला के नेतृत्व में हकीमी मोहल्ला के सामाजिक कार्यकर्ता साथियो द्वारा क्षेत्रीय थाना खाराकुआँ पुलिस स्टॉफ के आदरणीय साथियों का सम्मान किया गया!
इसी प्रकार उर्स के मौके पर सुचारु तरीके से विद्युत व्यवस्था बनाये रखने के लिए नईसड़क विद्युत मण्डल झोन के अधिकारी श्रीमान आंशिक सेठी का भी सम्मान किया गया!
इस अवसर पर क्षेत्र में उचित साफ़-सफाई की बेहतर व्यवस्था के लिए निगम सफाई कर्मियों का भी सम्मान किया गया!
उक्त कार्यक्रम में जनसेवी मुस्तफा ए पीठावाला एवं कार्यकर्ता साथियो द्वारा सभी विभागों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया!!
जनसेवी,भाजपा कार्यकर्ता एंव थाना खाराकुआं शान्ति समिति सदस्य मुस्तफा ए पीठावाला उज्जैन
Leave a Reply