नरसेवा ही नारायण सेवा है कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य जनसेवा करना है: ऋषि अग्रवाल म्याना ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

मोहन शर्मा म्याना

नरसेवा ही नारायण सेवा है कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य जनसेवा करना है: ऋषि अग्रवाल म्याना ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

 म्याना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और जिला अध्यक्ष जयवर्धन सिंह के निदेर्शों के पालन में आयोजित किया गया। हम आपको बताना चाहेंगे कि ये बैठक म्याना के प्रसिद्ध मंदिर मां मढ़ीमंता मंदिर पर आयोजित हुई ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल सम्मिलित हुए ,सर्व प्रथम मुख्य अतिथियों के द्वारा मातारानी के चरणों में फूलमाला अर्पण करके कार्यक्रम की शुरूआत की ,इसके बाद मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का फूल माला पिनाहकर सम्मान किया गया, बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ऋषि अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को बताया कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य जन सेवा जनता की सेवा करना है बुराइयों के खिलाफ लड़ना है किसान हित की आवाज उठाना है भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना ही कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है,म्याना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभय व्यास ने कहा कि कांग्रेस का हाथ हर गरीब,पिछड़ों के साथ था ,है और आगे भी रहेगा ,साथ ही अन्य वक्ताओं द्वारा भी कांग्रेस पार्टी के स्थापना पर एवं देश के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया , इसी दौरान विधायक ऋषि अग्रवाल के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभय व्यास और क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता कस्तूरबा बालिका छात्रावास में बच्चों के बीच पहुंच कर कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। छात्राओं से चर्चा भी की इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी नरेंद्र कुशवाहा सहित म्याना ब्लॉक से प्रत्येक गांव से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

म्याना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!