कलेक्टर सिंह ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की, उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभा कक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की
कलेक्टर सिंह ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की, उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभा कक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक की ।
बैठक में आगामी 31 दिसम्बर को आयोजित होने वाली मुख्य सचिव की बैठक के एजेंडे पर चर्चा की गई। विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर भी चर्चा की गई । कलेक्टर सिंह ने बैठक के एजेंडा के अनुसार संपूर्ण जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सिंह ने समस्त विभागों के प्रमुख को निर्देश दिए कि आगामी दिनों में समस्त शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों को टू व्हीलर वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और फोर व्हीलर वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहनने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि हम सभी यह संकल्प लें कि ट्रैफिक के नियमों का अनिवार्यतः पालन करें।हेलमेट और सीट बेल्ट को लेकर जन जागरूकता फैलाई जाए।
बैठक में एमपी ई सेवा पोर्टल पर विभिन्न विभागों की जो भी सेवाएं उपलब्ध हैं उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर सेवाओं का लाभ प्रदान करें। एमपी ई सेवा पोर्टल का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाए।
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए की प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत 50 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों का तुरंत निराकरण किया जाए।
समस्त एसडीएम और तहसीलदार यह सुनिश्चित करें कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों की संख्या में वृद्धि न हों ।स्वास्थ्य विभाग की शिकायतें अधिक हैं ,इनका शीघ्र निराकरण किया जाए ।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांस कूमट, एडीएम अत्येंद्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर शाश्वत शर्मा एवं समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
Leave a Reply