जज़्बा का त्रिभाषीय कैलेंडर 2026 आज की सामाजिक आवश्यकता

इरफान अंसारी उज्जैन

जज़्बा का त्रिभाषीय कैलेंडर 2026 आज की सामाजिक आवश्यकता

महिदपुर के विधायक दिनेश जैन बॉस ने उक्त विचार जज़्बा के 2026 के कैलेंडर का विमोचन करते हुए व्यक्त किए। आपने कहा कि हिंदी अंग्रेजी और उर्दू में निर्मित इस तरह के कैलेंडर से सभी समुदायों में भाईचारा और मोहब्बत बढ़ती हैं। जज़्बा के शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आपने इन कार्यों को समाज को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण सीढ़ी बताया। आपने इस अवसर पर आगामी नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं और अपने यथा संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।जज़्बा के ज़मीर उल हक और नईम खान ने बताया कि इस अवसर पर जज़्बा के इंजीनियर सरफराज कुरेशी ने जज़्बा की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। फरीद कुरेशी और मंसूर हुसैन ने बताया कि इस अवसर पर जज़्बा मेंबर शाहब उद्दीन भुरू शेख, हारून नागौरी ,अत हर आलम अंसारी आदि उपस्थित थे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!