नगर पालिका अध्यक्ष को बर्खास्त करने के लिए कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

बुद्धनाथ चौहान छिंदवाड़ा

नगर पालिका अध्यक्ष को बर्खास्त करने के लिए कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

 परासिया –नगर पालिका डोंगर परासिया में भाजपा के अध्यक्ष के द्वारा काम के बदले 5% कमिशन को लेकर आडियो सोसल मीडिया और विभिन्न समाचार-पत्रों और न्यूज़ चैनलों में नपाध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता के बीच ठेकेदार के कमिशन को लेकर वायरल हुआ है। जिससे शहर की और नगरपालिका की छवि खराब हुई। संवैधानिक पद बैठे नपाध्यक्ष एक मिनट भी पद बने रहने का अधिकार नहीं है। भाजपा नपाध्यक्ष की 5% कमिशन खोरी के विरुद्ध ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज तत्काल पद से बर्खास्त करने को लेकर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार राम सूर्यवंशी को दिया गया है।ज्ञापन में कहा गया कि छिन्दवाड़ा जिले की भाजपा की नगरपालिका डोंगर परासिया में अध्यक्ष विनोद मालवीय द्वारा भ्रष्टाचार की सभी सीमाओं को पार किया जा चुका है। आए दिन उनके द्वारा किए जा किए जा रहे भ्रष्टाचार से संबंधित नए नए समाचार आ रहे हैं। गत्त रात्रि उक्त भ्रष्ट नपाध्यक्ष द्वारा अपनी पार्टी के एक नेता और ठेकेदार से की गई बातचीत का आडियो किल्प सोसल मीडिया पर वायरल हुआ है। आज विभिन्न समाचार-पत्रों पर नपाध्यक्ष के कमिशन को लेकर विभिन्न अखबारों में छपी है इसके बावजूद सत्ता सरकार और प्रशासन ने अब तक ऐसे भ्रष्ट नपाध्यक्ष कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस कारण जनता की टैक्स और शासन की राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है। वहीं ऐसे भ्रष्ट नपाध्यक्ष और भाजपा नेता के हौसले और अधिक बुलंद हो रहे हैं वहीं इस धटना से शहर की छवि बहुत खराब हुई जिससे जनता में भारी रोष है ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल से मांग की शासन की राशि का दुरूपयोग करने वाले और जनहित में ऐसे भ्रष्ट नपाध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

ज्ञापन देते समय पूर्व विधायक लीलाधर पुरिया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कमल राय, समन्यवक बसंत मालवीय, नेताप्रतिपक्ष वीर बहादुर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नवल परिहार, अलाउद्दीन खान, दीनानाथ यादव, गगन खंडूजा यमुना दुबे, चन्दभुषण डेहरिया विधानसभा अध्यक्ष युका उत्कर्ष वाल्मीक, ब्लाक अध्यक्ष सोना दुबे, महिला अध्यक्ष अंजली श्रीवास्तव, सेवादल अध्यक्ष सुरेंद्र झाड़े, मोनू ठाकुर गोविन्द चौबे, राकेश शर्मा नपाध्यक्ष बडकुही भारत डेहरिया, नपा उपाध्यक्ष चांदामेटा अमजद खान, नपा उपाध्यक्ष संतलाल यादव, पार्षद प्रतिभा सोनी, पार्षद रुक्मा बसोड, पार्षद ब्रजेश भालवी, पार्षद नीलोफर खान, मंजू सोनी, यमुना दुबे, सैफ ख़ान, अशोक शर्मा, सुरेश डेहरिया, अजहर खान, एन एस यू आइ विधानसभा अध्यक्ष पंकज मौहबे,मनीष बैन, मंजीत खान, पूनाराम डेहरिया, उमेश हिवसे, राजा दुबे, रहमान खान,दुलारी मालवीय, फैमुनिशा अनुराग दीक्षित, इंदू खान एवं इब्राहिम खान सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!