दादा गुरुदेव आचार्य श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराज के द्विशताब्दी जन्मदिवस एवं स्वर्गारोहण दिवस मनाया गया।   

खरगोन जिला ब्यूरो🖊️ चीफ जीतू पटेल

लोकेशन बड़वाह

दादा गुरुदेव आचार्य श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराज के द्विशताब्दी जन्मदिवस एवं स्वर्गारोहण दिवस मनाया गया।

बड़वाह।

श्री सोधर्म वृहत्पागछिय विश्व पूज्य प्रातः स्मरणीय दादा गुरुदेव आचार्य श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वर जी महाराज के द्विशताब्दी जन्मदिवस एवं स्वर्गारोहण दिवस (गुरु सप्तमी महोत्सव) के अवसर पर स्थानीय जैन श्री संघ एवं आसपास के क्षेत्र के संघों द्वारा संयुक्त रूप से भक्ति भाव से पूजन-अर्चन एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ महोत्सव मनाया गया।

आज यह पावन दिवस सर्व संभव राजेंद्र जयंत धाम बड़वाह में भी अति उल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्नात्र पूजन अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद द्वारा संपन्न किया गया। तत्पश्चात दादा गुरुदेव की अष्टप्रकारी पूजा नवकार कपल ग्रुप द्वारा अति सुंदर साज-सज्जा के साथ विधिवत पढ़ाई गई।

पूजन के लाभार्थी श्रीमती प्रमा प्रकाशचंद जी सांड परिवार बागोद रहे। इसके पश्चात आरती, भक्ति पूजन एवं साधार्मिक वात्सल्य का आयोजन किया गया, जिसका लाभार्थी प्रेम प्रकाश सांड परिवार बागोद रहा। द्विशताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में जप तप के आराधना पर एकासना आयंबी उपवास की व्यवस्था भी बड़े सुचारू रूप से की गई, जिसमें सनावद, पिपलिया, करही, बागोद एवं बलकवाड़ा के धार्मिक भाई-बहनों ने लाभ लिया।

इसके अतिरिक्त सायंकालीन भक्ति कार्यक्रम भी बड़े जोर-शोर से नवकार कपल ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया। इसके पश्चात भगवान की आरती की बोली सांड परिवार द्वारा ली गई। एवं मंगल दीपक की बोली महेंद्र कुमार अमन सांड परिवार द्वारा ली गई। गौतम स्वामी भगवान की आरती प्रदीप कुमार बाबू लाल जी डोसी द्वारा ली गई।

दादा गुरुदेव की आरती का चढ़ावा सतीश जी प्रकाशचंद जी सांड परिवार द्वारा लिया गया। तथा प्रभावना का वितरण भी किया गया। सभी कार्यक्रम प्रेमा प्रकाश सांड बागोद परिवार की ओर से संचालित किया गया। आयोजन में गुरु भक्त निर्मल बम, अनिल पारख, राजू, नरेंद्र डाकोड़िया एवं संभव राजेंद्र ट्रस्ट मंडल का सहयोग सराहनीय रहा।

लाभार्थी परिवार का बहुमान शाल, श्रीफल एवं माला से श्वेतांबर जैन पारमार्थिक धार्मिक न्यास बड़वाह की ओर से किया गया। एवं सतीश कुमार एवं धर्मपत्नी अंतिम बाला सांड का वर्षीतप की तपस्वी का बहुमान महिला परिषद अध्यक्षा की ओर से निर्मला भंवर लाल द्वारा किया गया। परिषद द्वारा

भक्ति में लक्की ड्रा का लाभ लिया गया।

सांड परिवार की बहुत बहुत अनुमोदना।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!