SAGE विश्वविद्यालय इंदौर में खेल प्रतिभाओं का सम्मान, चित्रांशु जिनोदिया को राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार

SAGE विश्वविद्यालय इंदौर में खेल प्रतिभाओं का सम्मान, चित्रांशु जिनोदिया को राष्ट्रीय स्तर पर मिला पुरस्कार

इंदौर।

SAGE विश्वविद्यालय, इंदौर द्वारा 26 दिसंबर को SAGE Sports Felicitation Ceremony का भव्य आयोजन SAGE स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोचों एवं खेल व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चितरांशु जिनोड़िया को उनके राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का प्रतीक है। चितरांशु जिनोड़िया की इस उपलब्धि से न केवल SAGE विश्वविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व महसूस हुआ।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, खेल विशेषज्ञ, कोच, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन प्रो. अजीत राठौड़ (कन्वीनर) एवं प्रो. आशुतोष सोनार्तिया (को-कन्वीनर) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव तेजपाल महाजन , उपाध्यक्ष उज्ज्वल अरोरा , सह सचिव अमित जांगिड़ , निर्भय नरवरिया , घनश्याम वास्केले , वरुण यादव, राहुल कुमावत

SAGE विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!