थाना महाकाल पुलिस द्वारा आगामी नववर्ष के दृष्टिगत महाकाल मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

उज्जैन से इरफान अंसारी

थाना महाकाल पुलिस द्वारा आगामी नववर्ष के दृष्टिगत महाकाल मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु उज्जैन पुलिस की प्रभावी पहल

आगामी नववर्ष के अवसर पर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन हेतु देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन आगमन की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उज्जैन पुलिस द्वारा पूर्व से ही आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली राहुल देशमुख के निर्देशन एवं थाना प्रभारी महाकाल गगन बादल के नेतृत्व में थाना महाकाल पुलिस टीम द्वारा नगर निगम उज्जैन के सहयोग से महाकाल मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की विशेष कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अस्थायी एवं अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। विशेष रूप से निम्न मार्गों को अतिक्रमण-मुक्त कराया गया—

महाकाल मंदिर से

कोटमोहल्ला तक

बड़ा गणेश मंदिर से हरसिद्धि चौराहा तक

अतिक्रमण हटाए जाने से मंदिर क्षेत्र में दर्शनार्थियों के पैदल आवागमन हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सका है, जिससे भीड़ प्रबंधन को सुचारु बनाने में सहायता प्राप्त होगी। साथ ही आपातकालीन सेवाओं, सुरक्षा बलों एवं यातायात व्यवस्था के प्रभावी संचालन में भी सुविधा सुनिश्चित होगी।

शांतिपूर्ण एवं समन्वित रही कार्यवाही पुलिस बल एवं नगर निगम अमले द्वारा संयुक्त रूप से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न की गई। संबंधित दुकानदारों, ठेले-फेरी वालों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण न करने हेतु आवश्यक समझाइश दी गई।

प्रशाशन ने आमजन से अपील की

उज्जैन पुलिस आम नागरिकों, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वे सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें तथा प्रशासन का सहयोग करें, जिससे नववर्ष के अवसर पर आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित रूप से भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर सकें।

महाकाल मंदिर क्षेत्र एवं आसपास के मार्गों पर आगामी दिनों में भी सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर उज्जैन पुलिस द्वारा सतत निगरानी एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!