एयरपोर्ट की तर्ज पर चक्रतीर्थ पर निगम द्वारा लगाए गए टैनसाइल फैब्रिक शेड एवं सौंदर्यकरण का कार्य पूर्ण
उज्जैन
01 करोड़ से अधिक की लागत से चक्रतीर्थ पर निगम द्वारा विकास एवं सौंदर्यकरण के कार्य करवाए गए हैं
चक्रतीर्थ पर आने वाले नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा महापौर मद से 76 लाख रुपए की राशि से 80 मीटर लंबे स्पेशल डोम टेंसाइल फैब्रिक शेड निर्माण का कार्य महापौर मुकेश टटवाल के निर्देश के क्रम में करवाया गया है साथ ही निगम मद से 25 लाख रुपए की लागत से अन्य आवश्यक कार्य करवाए गए हैं जिसमें दाह संस्कार के स्थान पर जो पुराने पतरे के शेड थे उन्हें हटाया जाकर नए शेड लगवाए गए हैं, बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां, रंगाई पुताई, टॉयलेट निर्माण एवं संधारण कार्य, ओटलों का निर्माण उनकी रंगाई पुताई एवं मार्किंग कार्य इत्यादि आवश्यक कार्य करवाए गए हैं
महापौर मुकेश टटवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि एयरपोर्ट की तर्ज पर चक्रतीर्थ पर टैनसाइल फैब्रिक शेड निर्माण का कार्य किया गया हे जिससे यहां आने वाले नागरिकों को गर्मी, धूप एवं बारिश से बचाव होगा साथ ही चक्रतीर्थ की सुंदरता भी बढ़ेगी, साथ ही शेड निर्माण के लिए पूर्ण सुरक्षा एवं सावधानी रखी गई है पाइप लगाए जाने के लिए 6 फीट नीचे गड्ढे करते हुए पाइप लगाए गए हैं साथ ही यह शेड सालों साल चलेगा इसमें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी साथ ही यह आने वाले नागरिक स्वच्छता के साथ-साथ शांति का अनुभव करेंगे
सम्पूर्ण कार्य कार्यपालन यंत्री पीसी यादव, सहायक यंत्री डीएस परिहार, उपयंत्री प्रवीण वाडिया की सतत मॉनिटरिंग में किया गया
Leave a Reply