उज्जैन में अवकाश के दिनों में भी संपत्ति कर विभाग द्वारा शिविरों के माध्यम से बकाया संपत्ति कर जमा करवाया जा रहा है
बकाया संपत्ति कर की राशि जमा करने हेतु नगर निगम द्वारा समस्त जोन अंतर्गत वार्डों में विशेष रूप से शिविरों का आयोजन किया गया है जिसमें संपत्तिकर दाता अपना बकाया संपत्ति कर एवं जलकर की राशि जमा कर सकते हैं साथ ही 31 दिसंबर तक यह शिविर आयोजित किया जा रहे हैं उसके पश्चात बकाया संपत्ति कर जमा करने पर अधिकार के साथ-साथ पेनल्टी भी लगेगी
समस्त संपत्ति कर दाताओं से निवेदन है कि शिविर मे उपस्थित होकर आपके स्वामित्व के भवन/भूमि/भूखण्ड/होटल/मांगलिक परिसर/व्यवसायिक प्रतिष्ठान आदि का नियमानुसार सम्पत्तिकर कर व अन्य कर वास्तविक क्षैत्रफल अनुसार जमा करावे इसके लिए संपत्ति कर विभाग के अमले द्वारा घर घर तक पहुंच कर सर्वे किया जा रहा है इसी के शहर के समस्त व्यापारियों को ट्रेड लाइसेंस बनवाना भी अनिवार्य है इसके लिए समस्त जोन कार्यालय में ट्रेड लाइसेंस बनवाए जाने का कार्य भी प्रचलित है
निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार विभाग द्वारा स्व निर्धारण अनुसार (विवरणी) सम्पत्तिकर जमा कराने के क्षैत्रफल की गणना/जांच निरन्तर की जा रही है, शिविर मे आकर अपने स्वामित्व की सम्पति के वास्तविक क्षैत्रफल अनुसार सम्पत्तिकर जमा कराकर पेनल्टी आदि से बचे*
Leave a Reply