उज्जैन निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर फ्रीगंज स्थित पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया
गुरुवार को नगर निगम अतिक्रमण रिमूवल गैंग द्वारा फ्रीगंज स्थित पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से संचालित सब्जी के हाथ ठेले, फल फ्रूट की दुकाने, पान की गुमटी इत्यादि अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर की गई*
विगत दिनों निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा वार्ड क्रमांक 38 स्थित पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र का क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अनिल गुप्ता के साथ निरीक्षण किया गया था जिसके क्रम में निगम आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया था कि उक्त क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त हो किसी भी प्रकार के ठेला घूमटी यहां संचालित नहीं होना चाहिए साथ ही सफाई करने में भी काफी परेशानी होती है इसी क्रम में अतिक्रमण को सख्ती से हटाया गया*
कार्यवाही के दौरान अपर आयुक्त संतोष टैगोर, उपायुक्त संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त प्रदीप सेन, राघवेंद्र सिंह पालिया, गैंग प्रभारी एवं रिमूवल गैंग के कर्मचारियों उपस्थित रहे
Leave a Reply