सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व मनाया गया
सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर फ्रीगंज स्थित सुख सागर गुरुद्वारे से नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ जो की शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए दूत तलाई पर पहुंचकर समाप्त हुआ इस दौरान नगर निगम द्वारा फ्रीगंज ग्रांड होटल से महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल द्वारा नगर कीर्तन एवं समाज जनों का स्वागत किया गया
इस दौरान महामंत्री जगदीश पांचाल, आनंद खींची, कमलेश बैरवा, एमआईसी सदस्य प्रकाश शर्मा, जोन अध्यक्ष संग्राम सिंह भाटिया, मंडल अध्यक्ष मुकेश पोरवाल, गजेंद्र खत्री, सतीश सिंदल, पार्षद श्रीमती नीलम राजा कालरा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रभुलाल जाटवा, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल बलवानी, मेहताब लाला, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम जैन, सर्वश्री सुरेंद्र सांखला, यशवंत पटेल, रूपेश श्रीवास्तव, जितेंद्र कृपलानी, श्रीमती प्रमिला यादव, एवं समाज जन श्री अन्नू अरोरा, इकबाल सिंह गांधी, चरणजीत सिंह कालरा, ज्ञानी सुरजीत सिंह, जसमीत जुनेजा, अवतार जुनेजा एवं समाजजनों का उपस्थित अतिथियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया*
Leave a Reply