निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर सिद्धवट मंदिर के पास संचालित सुलभ शौचालय पर गंदगी पाए जाने पर 50 हजार का जुर्माना लगाया
उज्जैन निगम आयुक्त द्वारा वार्ड क्रमांक 01 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया
निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा द्वारा गुरुवार को प्रातः सफाई व्यवस्था निरीक्षण के क्रम में जोन क्रमांक 01 अंतर्गत वार्ड 01 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सिद्धवट मंदिर के पास संचालित सुलभ शौचालय पर गंदगी पाए जाने एवं एक भी कर्मचारी उपलब्ध नहीं होने पर तत्काल 50 हजार का जुर्माना इसी के साथ भवन निर्माण सामग्री नाली में डालने एवं गंदगी करने पर 08 हजार का जुर्माना लगाया गया
आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान वार्ड अंतर्गत आने वाली विभिन्न गलियों में निरीक्षण किया जाकर दुकानदारों को समझाइए दी गई की पॉलिथीन का उपयोग नहीं करना है साथ ही कचरा गाड़ी में कचरा सेग्रीगेशन का निरीक्षण किया
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक अजय दावरे, पार्षद प्रतिनिधि परमानंद मालवीय उपस्थित रहें
Leave a Reply