8 करोड़ रुपए से बदलेगी मोदी के चोपडे की दशा प्राचीन जल संरचना का सौंदर्य करण कार्य होगा भूमि पूजन हुआ

इरफान अंसारी उज्जैन

8 करोड़ रुपए से बदलेगी मोदी के चोपडे की दशा प्राचीन जल संरचना का सौंदर्य करण कार्य होगा भूमि पूजन हुआ

आकर्षक पत्थरों की बाउंड्री वॉल बनेगी साफ सफाई कर आकर्षक बनाया जाएगा लाइटिंग भी की जाएगी

उज्जैन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वी जयंती पर आज मोदी के चोपडे के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया 8 करोड़ 29 लाख रुपए की राशि से यह कार्य होगा जिसका भूमि पूजन आज जनप्रतिनिधियों ने किया ।

गीता कॉलोनी स्थित मोदी के चोपडे पर आज पंडित अटल बिहारी उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिवस स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर निगम सभापति कलावती यादव ने कहा माननीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने देश में नदी जोड़ो प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं को मूर्त रूप दिया आज उन्हें की योजनाओं के सरकार होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में व्यापार और व्यवसाय सब बड़ा है पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृतियां को चिरस्थाई रखना के लिए आज शहर की प्राचीन जल संरचना मोदी के चोपडे का साफ सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा यहां आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जाएगी कार्यक्रम को सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने संबोधित किया । सभी अतिथियों ने भूमि पूजन किया और इसके बाद स्वच्छता अभियान के अंतर्गत क्षेत्र की साफ सफाई भी की गई इस दौरान नगर महामंत्री जगदीश पांचाल, आनन्दसिंह खींची, कमल बैरवा, स्मार्ट सिटी के सीईओ संदीप शिवा भी मौजूद थे ।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!