राज्यपाल श्री पटेल ग्राम पानवा में 23 दिसंबर को करेंगे हितलाभ वितरण कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया तैयारियों का निरीक्षण

खरगोन जिला ब्यूरो 🖊️चीफ जीतू पटेल

लोकेशन खरगोन

राज्यपाल श्री पटेल ग्राम पानवा में 23 दिसंबर को करेंगे हितलाभ वितरण कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया तैयारियों का निरीक्षण

 खरगोन 22 दिसंबर 2025। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल कसरावद के ग्राम पानवा में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत सिकल सेल रोगियों को प्रमाण पत्र तथा क्षय रोगियों को आहार किट वितरित करेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे। वे कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य शिविर और एनआरएलएम समूह द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद राज्यपाल श्री पटेल ग्राम पंचायत खलबुजुर्ग निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती अन्नुबाई मेवाड़े के नवनिर्मित आवास पर भोजन ग्रहण करेंगे।

 कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र वर्मा ने आज ग्राम पानवा पहुंचकर राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को बैठक, प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था, साज सज्जा, ग्रीनरूम, इत्यादि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने हेलीपैड, पीएम आवास योजना हितग्राही के आवास और गेस्ट हाउस की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश सिंह, कसरावद एसडीएम श्री सत्येंद्र बैरवा, एएसपी श्री बिट्टू सहगल और श्रीमती शकुंतला रुहल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!