उज्जैन नीलगंगा पुलिस की कार्यवाही प्रतिबंधित चायना डोर बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

इरफान अंसारी उज्जैन

उज्जैन नीलगंगा पुलिस की कार्यवाही प्रतिबंधित चायना डोर बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधत 25 चायना डोर के गट्टे पुलिस द्वारा किये गए जप्त

 पुलिस द्वारा निरंतर सर्कल भ्रमण, गश्त एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से सतर्क निगरानी रखी जा रही है।

नीलगंगा बल को सर्कल भ्रमण के दौरान हरिफाटक ब्रिज के पास सूचना प्राप्त हुई कि वाकणकर ब्रिज के आगे रोड पर जाने वाले रास्ते पर एक युवक प्रतिबंधित चायना डोर (नायलोन पतंग मांझा) का बेच रहा है।

सूचना के बाद तत्काल कार्यवाही कर थाने से अन्य पुलिस बल को वायरलेस के माध्यम से बुलाकर सूचना से अवगत कराया गया। इसके पश्चात बताए गए स्थान की ओर रवाना होकर घेराबंदी की गई।

आरोपी की धरपकड़ एवं जप्ती

वाकणकर ब्रिज के आगे जाने वाले रास्ते पर एक युवक दो बैग हाथ में लिए खड़ा दिखाई दिया। हमराह फोर्स एवं स्वतंत्र साक्षियों की सहायता से उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके बैगों से प्रतिबंधित चायना डोर (नायलोन डोर) के कुल 25 गट्टे बरामद हुए।

पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम *लक्की पिता स्व. किशोर परमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी राजीव रत्न कॉलोनी, उज्जैन* का होना बताया। आरोपी से प्रतिबंधित सामग्री के संबंध में लाइसेंस अथवा वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, परंतु वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

 उक्त कृत्य के कारण आरोपी के विरुद्ध धारा 223 बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा 25 गट्टे प्रतिबंधित चायना डोर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15,000/- रुपये है, को विधिवत जप्त किया गया।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!