ब्रह्माकुमारीज केंद्र में बड़वाह नगर पत्रकार संघ की नवगठित कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान

खरगोन जिला ब्यूरो🖊️ चीफ जीतू पटेल

लोकेशन बड़वाह

ब्रह्माकुमारीज केंद्र में बड़वाह नगर पत्रकार संघ की नवगठित कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान

बड़वाह-विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर सुराना नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज ओम शांति केंद्र में बड़वाह नगर पत्रकार संघ की नवगठित कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ पत्रकारों का गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 8:30 बजे किया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज केंद्र की प्रमुख वीणा दीदी, अनीता दीदी एवं ब्रह्मा कुमार नितिन चौहान द्वारा पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुनील नामदेव, उपाध्यक्ष मुकेश खेड़े, महासचिव सुनील जायसवाल, मीडिया प्रभारी सुनील परिहार, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण शर्मा, गोविंद शर्मा, कुलदीप सिंह अरोरा एवं विशाल कुमरावत का तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पत्रकार प्रवीण शर्मा एवं नगर पत्रकार संघ के महासचिव सुनील जायसवाल ने पत्रकारिता के दायित्वों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पत्रकार किस प्रकार विषम परिस्थितियों में समाज के लिए निष्पक्ष एवं निडर होकर कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन हेतु ब्रह्माकुमारीज केंद्र के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान वीणा दीदी एवं अनीता दीदी ने विश्व ध्यान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी सदस्यों एवं पत्रकार संघ के पदाधिकारियों को ध्यान साधना कराई, जिससे वातावरण शांत, सकारात्मक एवं ऊर्जा से भरपूर हो गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी सम्माननीय अतिथियों एवं सदस्यों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!