एकीकृत शा. उ. मा. वि. राखी बुजुर्ग में निःशुल्क सायकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

खेतिया पानसेमल से राजु गायकवाड़ की रिपोर्ट

एकीकृत शा. उ. मा. वि. राखी बुजुर्ग में निःशुल्क सायकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

*खेतिया पानसेमल से*******?

 खेतिया :- आज एकीकृत शा.उ.मा.वि.राखी बुजुर्ग में नि:शुल्क सायकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अथिति क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे जी, विशेष अथिति मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनिस, शंकर रावतले सरपंच राखीबुजुर्ग, वीरसिंह भोसले सरपंच बांदरियाबड, राजेश कुवरसिंह ब्राह्मणे धावड़ी सरपंच, गुलाबसिंह तरोले सरपंच करणपुरा, पंडित भाई माली, हेमराज पाटिल, डॉ. लिम्बाजी पाटीदार व जनपद सदस्य जगदीश भंडारी,सोनु भंडारी,संजय भोसले, अजय नीकुम, रतीलाल गवलेकी उपस्थिति में संम्पन किया गया।

  सर्वप्रथम माँ सरस्वती, माँ भारती के चित्रों पर मालयार्पण कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारम्भ किया गया ततपश्चात अतिथियो का स्वागत पुष्पवर्षा मालाओ के साथ किया प्राचार्य राजू सोनिस व संस्था के शिक्षक स्टाफ द्वारा प्रत्येक अथिति का स्वागत किया गया।

ततपश्चात नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास द्वारा जनजातिय नृत्य पेश किया गया।

  संचालन कर रहे वरिष्ठ शिक्षक श्यामकुमार वास्कले ने प्रस्तावना रखी। संस्था द्वारा लाभान्वित 33 विधार्थियो को निःशुल्क सायकिल वितरण एवं मेघावी विधार्थी योजना के तहत कु.आराधना राजीव पटेल,-12 वीं , अरुण कांतिलाल शिंदे -12 को स्कूटी प्राप्त होने पर साथ ही जनजातीय गौरव दिवस पर ब्लॉक से दिनेश बसन डूडवे का 10 वीं में प्राविन्य सूची में नाम आने पर विधायक महोदय द्वारा नगद राशि देकर पुरस्करत किया गया। साथ ही नृत्य दल को भी नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

  उद्बोधन में विधायक महोदय ने कहा की शिक्षा को प्रदेश के अंतिम छोर के विधार्थियो तक सुगमता से पहुंचाने का लक्ष्य हमारी मोहन यादव सरकार ने ले रखी है… इसके तहत आज सभी दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लाभान्वित सभी विधार्थियो को शिक्षा अध्ययन में ओर आगे बड़े, देश का नाम रोशन करें। । साथ ही अपनी शिक्षकीय जीवन के, संघर्ष के दिनों को विधार्थियो के साथ अनुभव सांझा किये।

  विधायक जी द्वारा शिक्षा नीति पर अपनी बात गहराई से रखी

नई शिक्षा नीति (NEP) 2020 भारत की एक महत्वाकांक्षी नीति है, जिसने 34 साल पुरानी 10+2 प्रणाली को खत्म कर 5+3+3+4 की नई संरचना लाई है, जिसमें 3-18 वर्ष के बच्चों के विकासात्मक चरणों पर जोर दिया गया है, मातृभाषा/स्थानीय भाषा में शिक्षा (कक्षा 5 तक), व्यावसायिक शिक्षा (कक्षा 6 से), और लचीले उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों (जैसे 4-वर्षीय स्नातक डिग्री) के साथ 21वीं सदी की ज़रूरतों के अनुरूप शिक्षा प्रदान करना इसका लक्ष्य है।

   अंत में आज अंतराष्ट्रीय मानव एकता दिवस पर सभी ग्रामों से उपस्थित गनमान्य, जनप्रतिनिधियों एवं सैकड़ो विधार्थियो की उपस्थिति में शपथ लीं गई।

  कार्यक्रम में उपसरपंच माधवराव पाटिल, आत्माराम सिरसाठ, इश्वर चौहान, दीपकसिंह गिरासे, प्रफ़फुल पाटिल, छगन चौहान, गोपाल गिरासे, सोनू भंडारी, नहारसिंह भोसले, मनोनीत भोसले, पूर्व सरपंच रमेश पाड़वी, कुवरसिंह ब्राहमने, भरत कत्थू वास्कले, रामसिंग चूँगड़, मनीष चौहान, प्रवीण डावर, जयदेव महाराज, बापू महाराज, ओंकार खेड़कर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

   कार्यक्रम का संचालन व आभार श्याम कुमार वास्कले द्वारा किया गया।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!