भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

शेख आसिफ खंडवा

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

नारायण नगर कालोंनि में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से भाग लिया। कलश यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

यह यात्रा माता चौक विजयशन माता मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल तक पहुँची। मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।एवं उप सरपंच चाय के वासुदेव प्रजापत के द्वारा सभी भक्तों को चाय पिलाई गई सत्य साईं शक्ति संगठन के सदस्यों द्वारा पुष्प वर्षा की गई पूरा वातावरण भक्ति एवं जयघोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर कथा वाचक ______आचार्य दीपक जी शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा से मानव जीवन को सही दिशा मिलती है।कथा के मुख्य यजमान विजय पाराशर ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

 कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगी

इस अवसर पर ओमप्रकाश सिलवट मांगीलाल जांगिड नरेंद्र माली रणजीत जांगिड मोंटी बोरासी मददिन पाल मोहन लाड मोंटी बोरासी प्रकाश चौकसे विजय सुरसे अनार सिंह राठौड़ सुरेंद्र काजले विनोद पौराणिक दीपेंद्र सोलंकी गणेश कुशवाह अर्जुन डोंगरे राजकुमार राठौर हंसराज भावसार संजय डोंगरे प्रेम सिंह पंवार बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!