गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र में दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में घायल महिला को, डायल-112 जवानों की त्वरित मदद से समय पर उपचार मिला

गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र में दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में घायल महिला को, डायल-112 जवानों की त्वरित मदद से समय पर उपचार मिला

              गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र में न्यू कलेक्ट्रेट के पास दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है,सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 19-12-2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर थाना कैंट क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को सहायता के लिए रवाना किया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक अंशुल रघुवंशी एवं पायलट विजय शिवहरे ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की आपसी टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है। डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए, घायल महिला को एफआरव्ही वाहन से लेकर शासकीय जिला चिकित्सालय गुना में भर्ती कराया। डायल-112 जवानों की तत्परता से घायल महिला को समय पर उपचार मिला।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!