पंधाना क्षेत्र में प्याज उद्योग की स्थापना की मांग, विधायक छाया मोरे ने सांसद पाटिल के साथ में मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
खंडवा । पंधाना विधायक छाया मोरे ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर पंधाना विधानसभा क्षेत्र में प्याज प्रोसेसिंग उद्योग स्थापित किए जाने की मांग रखी। इस संबंध में उन्होंने एक जिला–एक उत्पाद (ODOP) योजना के अंतर्गत जिला खंडवा के पंधाना क्षेत्र में प्याज आधारित उद्योग लगाने का आग्रह किया।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली में विधायक छाया मोरे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और नेपाल विधायक मंजू दादू ने केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की महत्वपूर्ण रूप से प्रधान क्षेत्र में प्याज उद्योग की स्थापना को लेकर चर्चा की गई। अनुरोध पत्र के माध्यम से विधायक छाया मौरै ने बताया कि खंडवा जिले को ODOP योजना के अंतर्गत प्याज उत्पादन के लिए चयनित किया गया है। खंडवा जिले में बड़ी मात्रा में प्याज का उत्पादन होता है, जिसमें पंधाना क्षेत्र का योगदान सबसे अधिक है और इससे हजारों किसान प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद जिले में पर्याप्त प्याज प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन इकाइयों के अभाव के कारण किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य नहीं मिल पाता, साथ ही बड़ी मात्रा में प्याज खराब भी हो जाती है।
छाया मोरे ने बताया कि यदि पंधाना क्षेत्र में डिहाइड्रेटेड प्याज, प्याज पाउडर, प्याज फ्लेक्स, प्याज पेस्ट सहित अन्य प्रोसेसिंग आधारित उद्योग स्थापित किए जाते हैं, तो किसानों को उनके उत्पाद का स्थायी और उचित मूल्य मिल सकेगा। इसके साथ ही जिले में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, कृषि आधारित उद्योगों को गति मिलेगी और ODOP योजना का वास्तविक उद्देश्य साकार होगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
विधायक छाया मौरे ने केंद्रीय मंत्री श्री चौहान से मांग की है कि ODOP योजना के अंतर्गत पंधाना विधानसभा क्षेत्र में प्याज प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के उद्योगपतियों और निवेशकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए तथा उन्हें PMFME, ODOP एवं अन्य शासकीय औद्योगिक प्रोत्साहन योजनाओं का पूरा लाभ दिलाने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं।
इस पहल को पंधाना क्षेत्र के किसानों और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को नया आयाम मिल सकता है।
Leave a Reply