भोपाल में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे की मंत्रियों से मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा

शेख़ आसिफ खंडवा

भोपाल में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे की मंत्रियों से मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चा।

महत्वपूर्ण रूप से खंडवा मुंदी सड़क मार्ग को लेकर खंडवा विधायक ने लोक निर्माण मंत्री से की मुलाकात।

खंडवा। क्षेत्र की जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है कि अपने क्षेत्र के विकास के साथ जनता की समस्याओं को मूलभूत सुविधा प्राप्त करवाना एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करना है। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा अपने निवास पर बैठकर एक और जहां लोगों की समस्याओं का सुनकर उसका निराकरण करती हैं, वही भोपाल प्रवास पर अपने क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए एवं योजनाओं के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर अलग-अलग विभागों के मंत्रियों से रूबरू होकर चर्चा कर क्षेत्र के विकास को लेकर मांग पत्र सोंपती है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा कुछ दिन पूर्व शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में सुरक्षा को लेकर खंडवा में बटालियन खुले अपनी बात ताकत से रखी थी। वहीं बुधवार को एक दिवसीय विधानसभा सत्र में शामिल होने को लेकर भोपाल पहुंची खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भोपाल में विभिन्न विभागों के मंत्रियों से भेंट कर खंडवा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। प्रवक्ता सुनील ने बताया कि गुरुवार को भोपाल में विधायक कंचन मुकेश तनवे ने लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह से भेंट कर खंडवा–मूंदी मार्ग को आगामी बजट में सम्मिलित कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने का आग्रह किया।इसी क्रम में उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आदरणीय श्री प्रहलाद पटेल से भेंट कर खंडवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु मांगपत्र सौंपा तथा कावेश्वर में स्वीकृत सामुदायिक भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए आग्रह करते हुए ग्रामीण विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की। विधायक कंचन मुकेश तनवे ने उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से भी भेंट कर खंडवा के शासकीय महाविद्यालयों में विधि संकाय (लॉ) पाठ्यक्रम प्रारंभ करने के लिए मांगपत्र सौंपते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। उल्लेखनीय है कि विधायक कंचन मुकेश तनवे अपने विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर सदैव सक्रिय रहती हैं और जनता के हित में अधिक से अधिक विकास कार्य सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहती हैं।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!