केंद्रीय विद्यालय संगठन का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ना है :- विनोद कुमार राजोरिया

केंद्रीय विद्यालय संगठन का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ना है :- विनोद कुमार राजोरिया

 केंद्रीय विद्यालय गुना में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) का फाउंडेशन डे बड़े उत्साह, गरिमा एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर विद्यार्थियों, शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता से जीवंत दिखाई दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संगठन के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व को रेखांकित करना रहा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य श्री विनोद कुमार राजोरिया द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया उसके पश्चात विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री सुरेन्द्र कुमार चतुर्वेदी और प्रधानाध्यापक श्री विक्रम गोयल द्वारा मुख्य अतिथि श्री विनोद कुमार राजोरिया का स्वागत किया गया योगाचार्य महेश पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, है जिनमें देशभक्ति गीत, केंद्रीय विद्यालय गीत, समूह नृत्य,आधारित सांस्कृतिक प्रदर्शनों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, अनुशासन और समर्पण की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री विनोद कुमार राजोरिया ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केवीएस देशभर में एक समान, गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करते हुए उन्हें राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ना है। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, खेल, योग एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विक्रम गोयल ने अपने वक्तव्य में शिक्षा में नवाचार के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित शिक्षण, रचनात्मक सोच और नवाचार ही विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाते हैं। उन्होंने शिक्षकों से नवाचारी शिक्षण विधियों को अपनाने तथा विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर बल दिया। भारतीय संस्कृति आधारित लोकनृत्य और देशभक्ति से प्रेरित नृत्य को तैयार करने में वीपीएस ठाकुर,श्री मति निर्मला, ममता मीना, ख्याति रघुवंशी, योग्यता यादव, साक्षी शर्मा का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा बही कार्यक्रम का सफल संचालन ऋषिकेश भार्गव ओर राजेश प्रजापति द्वारा किया गया, कार्यक्रम आयोजन में श्री राजेश रघुवंशी, श्री राजेंद्र सिंगोदिया, श्री राजवेंद्र चौरसिया,श्री एस भदौरिया, श्री मुकेश, श्री राहुल नामदेव, श्री राजीव जैन, श्री रंगनाथ शर्मा, प्रियंका छिब्बर, मनीष गुप्ता, रजनी मीना, मोनिका राजपूत, गोविंद मीना, नीतू शर्मा, एस एस चौहान, अनुराधा शर्मा, मनीष यादव, शिल्पा यादव, प्रतिभा सेन, रूमी यादव,शशांक विजयवर्गी, सुश्री शालिनी, वैभव जैन, हार्दिक शर्मा आदि शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना की गई तथा विद्यालय परिवार ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के मूल आदर्शों को आत्मसात करते हुए निरंतर प्रगति की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया। फाउंडेशन डे का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी एवं स्मरणीय बन गया।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!