बालाजी ग्रुप नव वर्ष 2026 को मनाएगा भव्य अंदाज़ में, प्लॉट व मकान बुकिंग पर 5% विशेष छूट, लकी ड्रा में अल्टो कार से लेकर रानी हार पाएं इनाम में।
जिस प्रकार बालाजी ग्रुप प्रत्येक पर्व को भारतीय संस्कृति और आधुनिक परंपराओं के समन्वय के साथ भव्य रूप से मनाता आ रहा है, उसी कड़ी में बालाजी ग्रुप नव वर्ष 2026 को भी पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाने जा रहा है। नव वर्ष के उपलक्ष्य में बालाजी ग्रुप ने आकर्षक ऑफर और भव्य लकी ड्रा योजना की घोषणा की है।
बालाजी ग्रुप की किसी भी कॉलोनी में प्लॉट, रो-हाउस अथवा मकान बुक कराने वाले ग्राहकों को नव वर्ष की खुशी में 5 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही प्लॉट खरीदी करने वाले ग्राहकों के लिए नव वर्ष लकी ड्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को शानदार निश्चित पुरस्कार दिए जाएंगे।
लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार अल्टो कार, द्वितीय पुरस्कार 21 ग्राम सोने का रानी हार, तृतीय पुरस्कार पल्सर बाइक, चतुर्थ पुरस्कार ई-बाइक, पंचम पुरस्कार बालाजी धाम कॉलोनी में स्थित अत्याधुनिक क्लब हाउस का एक दिन का पूर्ण उपयोग किया जा सकेगा।
बालाजी ग्रुप के संस्थापक एवं समाजसेवी कालोनाइजर रितेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि बालाजी ग्रुप नव वर्ष के अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता है तथा बालाजी ग्रुप पर निरंतर विश्वास बनाए रखने के लिए सभी ग्राहकों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करता है।
उन्होंने कहा कि नए वर्ष में नए अवसर और सुरक्षित निवेश के उद्देश्य से शहरवासियों को बालाजी ग्रुप की कॉलोनियों में प्लॉट व रो-हाउस खरीदी के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। बालाजी ग्रुप आने वाले समय में भी गुणवत्ता, विश्वास और पारदर्शिता के साथ अपने प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाता रहेगा।
Leave a Reply