पुलिस लाइन खंडवा में 300 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण।
बृहद स्वास्थ्य शिविर में 11 डॉक्टरों की टीम द्वारा लगभग 300 पुलिसकर्मियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिला खंडवा में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर के मार्गदर्शन में प्रभारी रक्षित निरीक्षक सूबेदार धरम सिंह जामोद के द्वारा दिनांक 14.12.25 को उमंग गार्डेन पुलिस लाइन खंडवा में पुलिस कर्मचारी एवं अधिकारियों तथा उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु वृहद जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक किया गया, जिसमें जिला अस्पताल खंडवा के 11 चिकित्सकों सहित कुल 25 सदस्यीय स्टाफ उपस्थित रहकर पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
पुलिस लाइन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार वारंगे उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल कुमार राय, उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री महेश दुबे, कंट्रोल रूम प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, जिले के थाना एवं चौकी प्रभारी सहित 300 अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तथा उनके परिवारजनों द्वारा उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
स्वास्थ्य शिविर में जिला अस्पताल खंडवा के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल, डॉ. रश्मि कौशल, डॉ. लक्ष्मी डुडवे स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. एम कलमे सर्जन, डॉ. सुजीत वर्मा दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. राघव डॉ.अनय डॉ. हिमांशी डॉ. अर्षिता नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर धर्म अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं डॉक्टर नरेश नाक कान गला विशेषज्ञ द्वारा अपनी टीम के साथ पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी पुलिस कर्मियों की बी पी, शुगर, हीमोग्लोबिन की जाँच की गई। स्वास्थ्य परीक्षण में बीमार पाए गए पुलिस कर्मियों को आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल द्वारा बीपी, शुगर संबंधी बीमारी वाले पुलिसकर्मियों की स्वयं काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने खान-पान एवं लाइफस्टाइल चेंज करने तथा योग करने की समझाइए दी गई।
पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय द्वारा जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का उद्देश्य बताया गया कि पुलिस कर्मचारी खुद भी स्वस्थ रहें और पुलिस विभाग को बेहतर सेवा दे सकें। स्वास्थ्य शिविर के द्वितीय फेज में इंदौर से एक्सपर्ट डॉक्टर की टीम बुलाकर पुलिस कर्मचारी एवं उनके परिजनों के बेहतर स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाकर उनका इलाज कराया जायेगा।
Leave a Reply