किसान की बेटी ने वेजिटेबल साइंस से पी.एच.डी. पूर्ण की …

खरगोन जिला ब्यूरो 🖊️चीफ जीतू पटेल

लोकेशन महेश्वर

किसान की बेटी ने वेजिटेबल साइंस से पी.एच.डी. पूर्ण की …

करही – पी.एच.डी. के दौरान लगातार चार वर्षो तक किसान कमल डोंगरे की बेटी पलक जो नगर की शासकीय स्कूल में अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद अपने पिता के सपने को पूर्ण करने हेतु अपनी कड़ी मेहनत एवं संघर्षों के साथ कार्य किया गया। बेटी पलक ने बताया गया कि कृषि क्षेत्र में प्रवेश से लेकर स्नातक, स्नाकोत्तर एवं पी.एच.डी पूर्ण किए जाने तक की यात्रा के दौरान मेरे पिता कमल डोंगरे एवं माता श्रीमती संध्या डोंगरे के आशीर्वाद एवं प्रत्येक कदम पर सहयोग से आज यह संभव हो पाया है।

पलक द्वारा आगे बताया गया कि अपना अनुसंधान कार्य उद्यानिकी फसल कसूरी मेथी पर कार्य किया गया जिसमें उनके द्वारा कसूरी मेथी की किस्म पूसा कसूरी की वृद्धि, उत्पादन एवं गुणवत्ता पर जैविक खाद एवं जैव उर्वरक का क्या प्रभाव पड़ता है विषय पर शोध कार्य किया गया। जिससे किसान भाई कसूरी मेथी की जैविक खेती करके गुणवत्ता युक्त उत्पादन प्राप्त करें एवं लाभ पाए।

शोध कार्य किया जाकर उनके द्वारा परिणाम (थीसिस)रिपोर्ट विश्वविद्यालय में सबमिट की गई।

रिपोर्ट अनुसार पलक के द्वारा किए गए शोध कार्य को स्वीकृत किया गया तथा 8.7ओजिपीए के साथ पीएचडी पूर्ण की गई।

कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमान ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री, श्री एदल सिंह कंसाना कृषि मंत्री मध्य प्रदेश, विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री शुक्ला जी द्वारा डॉक्टर पलक डोंगरे को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जाकर डिग्री प्रदान की गई।

वर्तमान में डॉक्टर पलक द्वारा कृषि विभाग में किसानों के हित में अपनी सेवाएं दी जा रही है।

एवं भविष्य में कृषि अनुसंधान संस्थान में अपनी सेवाएं दिए जाने हेतु प्रयासरत है।

फोटो – अतिथि दीक्षांत समारोह डॉक्टरेट की उपाधि देते हुए

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!