सागर में नव निर्मित एलिवेटेड कारीडोर से कूदकर महिला ने की आत्म हत्या की कोशिश

ब्यूरो चीफ ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश

 

सागर में नव निर्मित एलिवेटेड कारीडोर से कूदकर महिला ने की आत्म हत्या की कोशिश

सागर में लाख बंजारा नाम से प्रसिद्ध तालाब पर एलिवेटेड कॉरिडोर लोगो के आवागमन के लिए सुगम होने और घूमने फिरने के अलावा अब आत्महत्या करने का एक स्थान सा बनता जा रहा है।

ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि एक हफ्ते में ऐसी दूसरी घटना सामने आई है।

आज सुबह एक महिला एलिवेटेड कॉरिडोर से कूद गई। मौके पर लोगो और पुलिस ने उसे बचाया।

 

आपको बता दे 26 फरवरी को भी एक लड़की एलिवेटेड कॉरिडोर से कूदी थी।जिसे लोगो ने बचा लिया था।

 

मिली जानकारी के अनुसार सागर बस स्टैंड के पास तालाब में बने एलिवेटेड कॉरिडोर से आज सुबह एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला तालाब में दलदल भरे पानी के बीच गिरी। जिससे उसकी जान बच गई वही घटना देख आसपास के लोगो की भीड़ मौके पर पहुंच गई जिसके बाद लोगो ने जिसकी गोपालगंज थाना पुलिस सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को तालाब से बाहर निकालने में लग गई।

पुलिस ने तालाब में उतर कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

 

पुलिस द्वारा महिला को गोपालगंज थाने ले जाकर मामले की पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया है। महिला गोपालगंज क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!