सागर में परिवहन सेवाओं का होगा विस्तार, 32 ई वसो की मिली मंजूरी

ब्रजेश रजक ब्यूरो चीफ सागर एमपी

 

 

 

सागर में परिवहन सेवाओं का होगा विस्तार, 32 ई वसो की मिली मंजूरी

 

बुंदेलखण्ड के सागर जिले में लोक परिवहन सेवाओं को बढ़ावा देने तथा यात्रियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रयासों से 32 ई-बसों की सौगात मिली है।

मंगलवार को आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई। शहरों में सिटी बस सेवाओं में ई-बसों को शामिल करने के प्रयास रंग लाए जिसमें सागर शहर को 32 ई- बसों की मंजूरी मिल गई है।

अब जल्द ही ई- बसें यात्री सुविधाओं को विस्तार देते हुए शहर की सड़कों में दौड़ती हुई नजर आयेगी।

 

 

कैबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत का प्रयास,सागर शहर में महानगरों की तर्ज पर सभी सुविधाओं का विस्तार अनवरत रूप से करते रहने का रहा है,इसी तारतम्य में सागर को मिली 32 ई-बसों की सौगात,उसी प्रयास का एक हिस्सा है।इसके पूर्व सागर से भोपाल सिटी बसें चलाकर यात्री सुविधाओं में इजाफा किया गया था। वहीं अब ई-बसों की सुविधा देकर यात्रियों के लिए एक और कड़ी जोड़ दी गई है। इन ई-बसों के संचालन से शहरवासियों के लिए जहां एक तरफ प्रदूषण से राहत मिलेगी वहीं दूसरी तरफ आवागमन में आसानी होगी।

 

 

जानकारी के अनुसार इन ई-बसों का संचालन पीपीपी मॉडल के आधार पर किया जायेगा। जल्द ही सागर शहर में ई- बसों की सुविधाएं यात्रियों को प्राप्त होने लगेंगी, 32 ई-बसों की सौगात प्राप्त होने के बाद से सागर शहरवासियों में खुशी देखी गई है। वहीं दूसरी ओर खाद्य मंत्री राजपूत ने सागर के यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार जताया है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!