उमरिया बांधवगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे डॉक्टर ध्यान सिंह ने थामा भाजपा का दामन

उमरिया से संजय तिवारी की रिपोर्ट

उमरिया बांधवगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे डॉक्टर ध्यान सिंह ने थामा भाजपा का दामन*

*डॉ ध्यान सिंह से लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा भारी लाभ: दिलीप पांडे*

 

 

भारतीय जनता पार्टी सरकार और संगठन की रीति नीति कार्यपद्धति से प्रभावित होकर बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे डॉक्टर ध्यान सिंह जी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की l लोकसभा की बैठक लेने आए प्रदेश अध्यक्ष जी ने डॉक्टर ध्यान सिंह जी को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा में जॉइनिंग कराई l जॉइनिंग उपरांत डॉक्टर ध्यान सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे जी के निवास जाकर उनसे सौजन्य मुलाकात की जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने डॉक्टर ध्यान सिंह का भाजपा परिवार में अभिनंदन करते हुए शाल श्रीफल से सम्मान किया साथ ही कहा कि आपकी प्रतिभा और योग्यता का भारतीय जनता पार्टी सम्मान करती है और आपके कार्य व्यवहार का उपयोग हम संगठनात्मक गतिविधियों में करेंगे l डॉक्टर ध्यान सिंह जी ने अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कमल चुनाव चिन्ह को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प भी लियाl डॉ ध्यान सिंह जी जयसिंहनगर विधायक जयसिंहनगर विधायक और भाजपा की राष्ट्रीय प्रदेश मंत्री श्रीमती मनीषा सिंह जी के पिता श्री हैंl डॉ ज्ञान सिंह डॉक्टर ज्ञान सिंह एक बड़ा आदिवासी चेहरा है शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम करते हुए समाज के सभी वर्गों में अपने संपर्क कर सभी को सरकार की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया हैl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने कहा कि डॉक्टर ध्यान सिंह के भाजपा ज्वाइन करने से एक बड़ा आदिवासी वर्ग भाजपा के साथ जुड़ गया हैl डॉक्टर ध्यान सिंह के भाजपा में प्रवेश करने पर श्री ज्ञान सिंह शिवनारायण सिंह मिथलेश पयासी धनुर्धारी सिंह दीपक छतवानी अर्जुन सिंह राकेश द्विवेदी अशोक तिवारी योगेश द्विवेदी रणजीत कोल विनोद सिंह इंद्रपाल सिंह मनीष सिंह विनय मिश्रा शंभू खट्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ज्ञानेंद्र सिंह राजेश सिंह कृष्ण कुमार सिंह एवं भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बधाई दी उमरिया से संजय तिवारी की रिपोर्ट

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!