मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
ग्राम पंचायत कन्हारगांव एवं अपतरा परसोली में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पटपड़ा मंडल अध्यक्ष राकेश बेलवंशी जिला पंचायत सदस्य कमलेश उईके भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्ररलाल टांडेकर भारत बंदेवार राम बावरकर सरपंच गुरु प्रसाद यदुवंशी जनपद सदस्य पति अशोक यदुवंशी भाजपा एससी मोर्चा जिला मंत्री मिथुन बंशकार पंकज सातनकर अर्जुन साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी मिली और उनकी समस्याओं का समाधान हुआ।
Leave a Reply