जबेरा विधानसभा में शक्तिकेंद्र एवं बूथ नेतृत्व करने बाले कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान ,संस्कृति पर्यटन मंत्री लोधी ने विधानसभा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

दमोह अमर चौबे।

जबेरा विधानसभा में शक्तिकेंद्र एवं बूथ नेतृत्व करने बाले कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान ,संस्कृति पर्यटन मंत्री लोधी ने विधानसभा कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

दमोह – जबेरा विधानसभा के विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी जी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मध्यप्रदेश शासन ने अपनी विधानसभा के मंडल जबेरा, बनवार, नोहटा के कार्यसमिति सदस्यों एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं शक्ति केंद्र प्रभारियों का बारी बारी से फूल मलाओ व अंग बस्र पहनाकर सम्मान किया।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर रात दिन मेहनत की है जिसके परिणाम स्वरूप विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव में भारी बहु मतों से विजय प्राप्त हुई है और राज्य एवं केंद्र में भाजपा की सरकार निरंतर कई वर्षों से बनती आ रही है।मंत्री श्री लोधी ने विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में अथक मेहनत कर प्रचंड जीत दिलाने के लिए विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रगट किया। साथ ही कहा निरंतर डबल इंजन की सरकार विकास के निरंतर कार्य कर रही है जिससे प्रदेश सहित देश सशक्त एवं समृद्ध बन रहा है।माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विजन है कि 2047 तक भारत देश विकसित राष्ट्र की श्रेणी में स्थान प्राप्त करेगा जिसके लिए प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार निरंतर विभिन्न योजना को लेकर आगे बढ़ रही।

कार्यक्रम में जबेरा विधानसभा के मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी बूथ अध्यक्षों सहित तीनों मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ उपस्थिती रही।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!