अमरवाड़ा विधानसभा में राजा कमलेश शाह लगातार चौथी बार बने विधायक जल्द बनाए जा सकते हैं मंत्री

बुद्धनाथ चौहान की खबर

अमरवाड़ा विधानसभा में राजा कमलेश शाह लगातार चौथी बार बने विधायक जल्द बनाए जा सकते हैं मंत्री

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजा कमलेश प्रताप शाह ने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के धीरेंन शाह को 3024 वोट से हरा दिया है। 41.53% वोट भाजपा को मिले हैं और कांग्रेस ने 40% वोट लिए हैं। 14.35 वोट शेयर के साथ गोंडवाना यहाँ लगातार तीसरे नंबर पर बनी हुई है। राजा कमलेश शाह साल 2013, 2028 और 2023 में भी जीत दर्ज कर चुके हैं। यहां पर बता दें कि अमरवाड़ा में हुए 13 विधानसभा चुनावों में से 9 बार कांग्रेस,3 बार भाजपा और एक बार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चुनाव जीती है। भाजपा प्रत्याशी राजा कमलेश प्रताप शाह के चुनाव जीतने पर छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने नवनिर्वाचित विधायक राजा कमलेश शाह को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव कुशल नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बार फिर शुभांकर साबित हुए हैं। उनके कार्यकाल में भाजपा ने लोकसभा के बाद अमरवाड़ा विधानसभा में भी जीत हासिल की है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!