*जब महिला डॉक्टर के सामने युवक ने कपड़े उतारकर की अश्लील हरकत…*

गुना। गुना शहर के जिला अस्पताल में उसे समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक मनचले युवक (मरीज) ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर के सामने अपने कपड़े उतारने का प्रयास किया और मना करने पर ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ की, इस मामले में पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासरत युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
गुना जिला अस्पताल में पदस्थ एक महिला डॉक्टर 14 अक्टूबर को दोपहर ड्यूटी पर थीं, तभी यहां एक युवक इलाज कराने आया, लेकिन इसने डॉक्टर के सामने ही अपने कपड़े उतारकर अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। डॉक्टर ने मरीज को ऐसा करने से रोका तो, युवक छेड़छाड़ करने लगा। पीड़ित डॉक्टर ने सिटी कोतवाली में मरीज के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे थे। महिला डॉक्टर अपने कक्ष में थीं, तभी गुलाबगंज कैंट निवासी युवक आया। इसने परेशानी बताई, तो डॉक्टर उसका इलाज करने लगीं। बताया जाता है कि इसी दौरान युवक ने अपने कपड़े उतारने का प्रयास करने लगा, तो डॉक्टर ने ऐसा करने से रोका, तो युवक ने कहा कि मेरा इलाज ऐसे ही करो ,इतना ही नहीं, युवक ने डॉक्टर से छेड़छाड़ की। इसके बाद मरीज बहा से चला गया। महिला डॉक्टर ने इस बारे में अपने अधिकारियों को जानकारी दी, ओर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में मामला दर्ज किया है।
*-आरोपी युवक (मरीज) के खिलाफ* *मामला दर्ज कर लिया है।* *जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।*
*अनूप भार्गव, टीआई सिटी कोतवाली, गुना*










Leave a Reply