कांग्रेस का कार्यकर्ता संगठन की रीढ की हड्डी- रागिनी नायक

इरफान अंसारी उज्जैन

कांग्रेस का कार्यकर्ता संगठन की रीढ की हड्डी- रागिनी नायक

जय श्री महाकाल के उद्घोष के साथ शुरु हुआ संगठन सृजन अभियान

उज्जैन। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता और शहर कांग्रेस की पर्यवेक्षक रागिनी नायक ने शहर कांग्रेस कार्यालय में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की।

स्व. राजीव गांधी और आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और वन्दे मातरम् से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रागिनी नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं। प्रभारी रागिनी नायक ने किस प्रकार संगठन का सृजन करना, इस पर सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित किया। किस प्रकार से सबसे कुशल व्यक्ति को संगठन की बागडोर दी जाए, इस संबंध में सभी कार्यकर्ताओं से सलाह की जाएगी। वरिष्ठ नेताओं का भी मार्गदर्शन लिया जाएगा और एक पैनल बनाया जाएगा। विधायक महेश परमार ने कहा कि उज्जैन संगठन सबसे अच्छा काम कर रहा है। लगातार कार्यकर्ताओं, जनता के मुद्दे हम लोग उठा रहे हैं। लैंड पूलिंग बिल पर हम लोग सब मिलकर के सरकार का विरोध कर रहे है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा कि उज्जैन शहर में समस्त कार्यकर्ता साथियों का सहयोग मिल रहा है और वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन जिससे हम सभी शहर के होने वाले कार्यक्रमों को सफलता और संगठन को मजबूती मिल रही है। बैठक को शहर कांग्रेस प्रभारी अमित शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि किस प्रकार प्रदेश कांग्रेस और प्रभारी के द्वारा चयन किया जाएगा। बैठक में राजा चोकसे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्य नारायण पंवार, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, आज़ाद यादव, अजीत सिंह ठाकुर, चेतन यादव, रवि भदौरिया, विवेक यादव, माया त्रिवेदी, प्रकाश सोलंकी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अनेक कार्यकर्ता ने अपने सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रतिभा रघुवंशी, मनोहर बैरागी, डॉ बटुक शंकर जोशी, अनंतनारायण मीणा, करण कुमेरिया, महेश सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष अभीषेक शर्मा, वीरेंद्र गोसर, श्रवन शर्मा, मुजीब सुपारी, रमेश परिहार, हेमंत गोमे, सतीश मरमट, पार्षद सपना सांखला, परमानंद मालवीय, प्रेमलता रामी, अर्पित दुबे, सादिक कुरेशी, फिरोज़ पठान, मनीष शर्मा, देवेन्द्र पाटनी, लकी ठाकुर, सलीम भाई, रफीक भाई, संचित शर्मा, दिपेश जैन, फिरोज़ भारती, वीरेंद्र शर्मा, हिमांशू शर्मा, राकेश गिरजे, राहुल भाटी, अशोक उदयवाल, सोनिया ठाकुर, स्वाती सिंह, अंजू जटवा, कल्पना कुंभारे, नीलम विश्वास, ऊषा मालवीय, मदीना अली सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का जन गण मन गान के साथ समापन हुआ। संचालन देवव्रत यादव ने किया और आभार संगठन मंत्री अजय राठौर ने माना।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!