बुद्धनाथ चौहान की खबर
तामिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही 14 लाख 80 हजार रुपए का गांजा बरामद छिंदवाड़ा जिले के तामिया में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव तामिया,22 अक्टूबर को तामिया पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही में आलीवाड़ा ग्राम में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 74 किलो गांजा बरामद किया जिसकी कीमत लगभग 14 लाख 80 हजार रुपए है।
आरोपी ने मक्के,ज्वार और तुअर की खेती की आड़ में गांजे की खेती की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है












Leave a Reply