पैतृक घर में काटा गया दादामुनि के जन्मदिन का केक,देशभर से आए अशोक कुमार और किशोर प्रेमियों ने दी गीतों की प्रस्तुतियां।

शेख़ आसिफ ब्यूरो SJ न्यूज़ एमपी खंडवा
खंडवा। अशोक कुमार, किशोर कुमार और अनुप कुमार के खंडवा स्थित पैतृक घर में शनिवार रात दादामुनि यानी अशोक कुमार के जन्मदिन का केक देशभर से आए उनके चाहने वालों के बीच काटा गया। इस मौके पर अशोक कुमार और किशोर कुमार की फिल्मों के गीत गुनगुनाए गए। भारतीय फिल्म इतिहास के पहले सुपर स्टार माने गए अशोक कुमार भी फिल्म इंडस्ट्रीज को खंडवा की ही देन थे। किशोर कुमार मेमोरियल फाउंडेशन के साजिद सईद और आसिफ सिद्दीकी ने बताया कि दादामुनि नाम से प्रसिद्ध हुए अशोक कुमार का जन्मदिन 13 अक्टूबर को आता है लेकिन 1987 में इसी दिन किशोरदा का निधन हो गया था। इसके बाद से दादामुनि ने अपना जन्मदिन मनाना छोड़ दिया था। भारतीय फिल्मों के इन दोनों महान कलाकारों को उनके पैतृक शहर खंडवा में आज भी याद किया जाता है। इस मौके पर भैयाजी के बोल फेम नितीश भंसाली, वरिष्ठ पत्रकार हरिनाथ द्विवेदी, आसनसोल पश्चिम बंगाल के गायक दंपति विनय कुमार एवं संजना प्रसाद, राजकोट गुजरात के गायक झुनझुनवाला, गायक प्रफूल्ल मंडलोई और समाजसेवी सुनील जैन की उपस्थिति में जन्मदिन का केक काटा गया। इस दो दिनी आयोजन के दौरान नासिक महाराष्ट्र के संजय कथुरिया, राजेश ढाणी, शिवाजी चव्हाण, प्रशांत चंद्राते, विनायक धनेश्वर, कोटा राजस्थान से आए विष्णु कुकरेजा और सुरेश कुमार आदि गीतों के माध्यम से अशोक कुमार और किशोर दा को गीतांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन आसिफ सिद्दीकी ने किया।










Leave a Reply