भवानी माता रोड स्थित प्राचीन शनी मंदिर में शनिवार को शनि अमावस्या उत्सव दोगुने उत्साह के साथ मनाया गया।
शेख़ आसिफ़ ब्यूरो SJ न्यूज़ एमपी खंडवा
श्रद्धालु ने भगवान शनि देव की प्रतिमा के दर्शन कर अपने हाथों से किया तेल से अभिषेक
खंडवा ।। अश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन खंडवा के भवानी माता रोड स्थित प्राचीन शनी मंदिर में श्री शनि अमावस्या उत्सव धार्मिक उत्साह के साथ मनाया मनाया गया समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 14 अक्टूबर शनिवार को शनि अमावस्या के दिन खंडवा के शनि मंदिर में प्रातः 5:00 बजे से श्रद्धालु द्वारा भगवान शनि देव के दर्शन कर प्राचीन प्रतिमा का तेल से अभिषेक किया सुबह से शाम 4:00 बजे तक श्रद्धालुऔ ने अपने कल्याण के लिए परिवार सहित शनि देव के दर्शन एवं प्रतिमा पर अपने हाथों से तेल का अभिषेक किया , दोपहर 12:30 बजे शनिदेव का पूजन एवं आरती पंडित विशाल शर्मा द्वारा की गई तत्पश्चात प्रसादी का वितरण वितरण हुआ शनि मंदिर के पुजारी पंडित विशाल नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि इस वर्ष शनि अमावस्या भक्तों द्वारा दोगुने उत्साह के साथ मनाई गई क्योंकि श्राद्ध पक्ष की प्रीत अमावस्या भी शनिवार को थी और शनि अमावस्या भी शनिवार को आ जाने से श्रद्धालु ने इसका लाभ लिया, जीन राशि वालों को शनि की महादशा, शनि अंतर ,शनि प्ररअंतर, अढैया, राहु केतु दशा अनिष्ट चल रहीथी उन्होंने शनी अमावस्या के दिन अपने और परिवार के कल्याण के लिए शनि देव के दर्शन कर अपने हाथों से शनि देव की प्रतिमा का तेल से स्नान अभिषेक कर दान देकर पुण्य प्राप्त किया, उल्लेखनीय है कि शनि मंदिर में स्थापित यह प्रतिमा को 100 वर्ष से अधिक हो गए हैं ,चमत्कारी प्रतिमा है, दर्शन मात्र से ही मनोकामना पूर्ण होती है। शानी अमावस्या पर बड़ी संख्या में मंदिर में जाकर लोगों ने दर्शन का लाभ लिया।











Leave a Reply