मोहन शर्मा गुना

सभी राजनैतिक दल, अभ्यर्थी एवं राज्य शासन के कर्मचारी समान रूप से करें आदार्श आचार संहिता का पालन
गुना भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 09 अक्टूबर 2023 के द्वारा गुना जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 28-बमोरी, 29-गुना (अ.जा.), 30-चांचौड़ा एवं 31-राधौगढ़ के विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 की घोषणा के साथ सम्पूर्ण गुना जिले मे आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो चुकी है। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिये निर्वाचन कार्यक्रम निम्न प्रकार है:-
अधिसूचना का प्रकाशन 21 अक्टूबर 2023 (शनिवार),
नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2023 (सोमवार),
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 31 अक्टूबर 2023 (मंगलवार),
नाम निर्देशन पत्रों की वापसी 02 नवम्बर 2023 (गुरूवार),
मतदान की तिथि 17 नवम्बर 2023 (शुक्रवार),
मतगणना की तिथि 03 दिसम्बर 2023 (रविवार),
निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति की तिथि 05 दिसम्बर 2023 (मंगलवार)
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरूण राठी द्वारा जारी आदेश अनुसार स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 सम्पन्न कराने के लिए आयोग द्धारा जारी आदर्श आचरण संहिता (Model Code of Conduct| 09 अक्टूबर 2023 से संपूर्ण जिले में लागू हो चुकी है, जो राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियो के अतिरिक्त केन्द्र एवं राज्य शासन के कर्मियों पर भी समान रूप से लागू होगी। जिले में 09 अक्टूबर 2023 से ही आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित किया जावे।










Leave a Reply