*हरी सिंह यादव बने गुना जिले के चुनाव सह संयोजक*

गुना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मध्य प्रदेश विधानसभा 2023 चुनाव हेतु गुना जिला सह संयोजक की घोषणा की गई है। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि हरिसिंह यादव को गुना जिले की चारो विधानसभाओं में समन्वय की दृष्टि से भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिला सह संयोजक बनाया गया है। जिसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार सहित स्थानीय नेताओं ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया।










Leave a Reply