राजस्थान पुलिस पर रुठियाई में हमला, प्रधान आरक्षक घायल

 

राजस्थान पुलिस पर रुठियाई में हमला, प्रधान आरक्षक घायल*

गुना। राजस्थान के बारां जिले के बापचा थाने की पुलिस पर हमला कर दिया गया। यह पुलिस गुना में धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने आई थी। रास्ते में लौटते समय आरोपी के साथियों ने रुठियाई में पुलिस टीम को घेर लिया। हालांकि आरोपी इससे पहले ही पुलिस के पास से भाग चुका था। हमले में एक प्रधान आरक्षक को चोट आई है।

देर रात तक धरनावदा पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही थी। जानकारी के अनुसार बांसखेड़ी में रहने वाले सुदामा किरार पर राजस्थान के बापचा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। इसकी लोकेशन गुना इलाके में आ रही थी, जिस पर राजस्थान पुलिस टीम इसे पकड़ने गुना आई। बताते हैं कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। इसके बाद पुलिस टीम का पीछा कर रहे आरोपी के साथियों ने रुठियाई में इन्हें घेर लिया। इसके बाद मारपीट कर दी, जिसमें बापचा थाने के प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह को सिर में चोट आई है। राजस्थान पुलिस ने गुना में दबिश की जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं दी थी।

*इनका कहना है:-*

-बापचा थाने की पुलिस को रास्ते में घेर लिया और हमला किया, जिसमें एक प्रधान आरक्षक को चोट आई है। आरोपियों पर एफआईआर की जा रही है।

*-राजेंद्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी धरनावदा*

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!