यह वर्ष जन्म तिथि वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। – श्री धाकड़

इरफान अंसारी उज्जैन

यह वर्ष जन्म तिथि वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। – श्री धाकड़

  उज्जैन। हम सभी कार्यकर्ताओं के लिये यह बहुत ही गौरव का विषय है कि यह वर्ष हम पूर्व प्रधानमंत्री कविहृदय पं. अटल बिहारी जी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के रूप में मनाने जा रहे है। अटल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर भारत को परम वैभव पर पहुंचाने का बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य किया। हम उज्जैन जिले के कार्यकर्ताओं के लिये तो ओर भी गर्व की बात है कि पं. अटल बिहारी जी वाजपेयी की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा उज्जैन जिले के बड़नगर में हुई। हमें पं. अटल बिहारी जी वाजपेयी के बताये गये मार्ग पर चलते हुए उनकी बातों को आत्मसात करना है, ओर संगठन का विस्तार करना है। उपरोक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष उज्जैन ग्रामीण की बैठक में बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने व्यक्त किये।

  बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नागदा खाचरौद विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह जी चौहान ने कहा कि हमें अटल जी के द्वारा जनहित में किये गये कार्याे को आमजन तक पहुंचाना है। डॉ. चौहान ने कहा कि इस वर्ष हमें आजीवन सदस्यता निधि का कार्य पूर्ण मनोयोग से करते हुए एक सप्ताह में आजीवन सदस्यता निधि एकत्रित कर संगठन को हिसाब देना है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान, पूर्व विधायक ताराचंद गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

  दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की 27 वर्ष बाद ऐतिहासिक प्रचण्ड जीत पर जिलाध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ एवं उपस्थित नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए बैठक के बाद जोरदार आतिशबाजी कर मिठाई वितरित की।

  बैठक में जिला पदाधिकारियों के अलावा मण्डलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका एवं नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, मोर्चाे के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, सहित सेकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री नाहरसिंह पंवार व गणपत डाबी ने किया एवं आभार जिला महामंत्री धर्मेष जायसवाल ने माना। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी कैलाष बोड़ाना एवं गजेन्द्र परमार ने दी।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!